संत राम रहीम से जुड़े हर रहस्य का होगा पर्दाफाश (भाग 3)
इन दिनों एक सबसे बड़ा सवाल है कि संत राम रहीम जी और हनीप्रीत में रिश्ता क्या है ? महेंद्र पाल गुप्ता (हनीप्रीत के पूर्व ससुर) तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम जी के ख़ास सेवकों में से एक थे । इसलिए शुरुआत से ही वो मौजूदा डेरा प्रमुख के काफी करीबी माने जाते थे और स्वाभाविक है कि वो डेरा के कार्यों में भी काफी सक्रीय होंगे । गुप्ता परिवार उस समय भी डेरा प्रमुख के साथ सत्संग में जाता था जब डेरा प्रमुख सिर्फ 4-5 गाड़ियों के साथ सफर करते थे और महीनो तक बाहर रहकर सत्संग किया करते थे । इसी वजह से उनके परिवार के लोग भी डेरा प्रमुख के करीबी थे । उनके एकलौते पुत्र विश्वास गुप्ता का विवाह हनीप्रीत से 1999 में हुआ था । 2009 तक विश्वास को हनीप्रीत से कोई शिकायत नहीं थी । लगभग 30-35 साल से डेरा के साथ काम कर रहे महेंद्र पल गुप्ता की पुत्रवधु को एक दिन डेरा प्रमुख ने अपनी पुत्री के सामान दर्जा दे दिया और लिहाजा हनीप्रीत का सम्मान और रुतबा डेरा समर्थकों में भी बहुत बड़ा हो गया था । विश्वास गुप्ता को भी डेरा प्रमुख के दामाद के तरह देखा जाने लगा था । डेरा प्रमुख के बाकी परिवार की तरह ...